Press "Enter" to skip to content

गया में घर की छत से लोग देख रहे थे जयमाला, भरभराकर गिरा छज्जा, कई ज’ख्मी

गया: बिहार के गया का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो के मुताबिक, हाद’सा बड़ा था. गनीमत रही कि इस हाद’से में लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई है. दरअसल इमामगंज के मझियांव गांव में नंदू यादव के घर बारात आई थी. इस दौरान जयमाला की रस्म चल रही थी. जयमाला की रस्म को स्टेज के पास वाले मकान की छतों से खड़े होकर महिलाएं और बच्चे देख रहे थे. इसी बीच ज्यादा लोड होने से एक मकान का छज्जा टूट गया और फिर कई महिलाएं और बच्चे छत से नीचे आ गिरे. शादी समारोह की रिकॉर्डिंग के दौरान हाद’से की तस्वीरें भी कैमरे में कैद हो गई हैं.

 

घट’ना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. ग्रामीणों ने तुरंत घाय’लों को अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि घा’यलों को ज्यादा चो’टें नहीं आई थी. इसलिए स्थानीय अस्पताल में ही उनका इलाज हो गया. वहीं, बताया जाता है कि इस घटना को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच जयमाला की रस्म को रोक दिया गया था, लेकिन जब सूचना मिली कि सभी घायल की स्थिति ठीक है, तो फिर रस्म को पूरा किया गया. यह घटना 21 मई की बताई जा रही है और अब सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

जयमाला देखने के लिए महिलाओं और बच्चों का उत्साह चरम पर था, लेकिन भीड़ के कारण वे जयमाला नहीं देख पा रहे थे. ऐसे में सभी मकान के छज्जे में पहुंच गए. छज्जा गिरने से ज्यादातर महिलाएं और कुछ संख्या में बच्चे घा’यल हुए हैं.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from Viral VideoMore posts in Viral Video »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *