Press "Enter" to skip to content

कमिश्नर साहब बने मास्टर, स्कूल में लेंगे क्लास; लड़कियों की पढ़ाई के लिए कर्मियों को दिया यह निर्देश

मुजफ्फरपुर: बिहार के तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर गोपाल मीणा शिक्षक बन गए हैं। कमिश्नर साहब स्कूल जाकर बच्चों को पढ़ाएंगे। सप्ताह में 1 दिन खुद स्कूल जाएंगे जहां वह कमिश्नर नहीं बल्कि गुरुजी की भूमिका निभाएंगे।  शहर के सराय सैयद अली बालिका उच्च विद्यालय को कमिश्नर ने गोद लिया है। इतना ही नहीं कमिश्नरी के साथ कर्मियों को स्कूल में पठन-पाठन ठीक करने और पढ़ाने की जिम्मेदारी उन्होंने दी है।  चिट्ठी निकालकर उनकी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

मास्टर बने कमिश्नर साहब, स्कूल में लेंगे क्लास; लड़कियों की पढ़ाई के लिए कर्मियों को दिया यह निर्देश

देश के राष्ट्रपति रहे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। कहा जाता है कि उन्हें राष्ट्रपति से ज्यादा शिक्षक कहलाना अच्छा लगता था। वे मानते थे कि शिक्षक के रूप में ज्यादा प्रतिष्ठा  मिलती है। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा इन दिनों उन्हीं की राह पर चल रहे हैं।

निभाई सामाजिक जिम्मेवारी

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से उन्हें टीचर बनना कबूल है।  वह खुद क्लास में जाकर लड़कियों को सप्ताह में 1 दिन पढ़ाएंगे। इसके लिए प्रमंडलीय आयुक्त ने स्कूल जाकर निरीक्षण किया पता। चला कि वहां शिक्षकों की कमी है। हर विषय में पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है जिसका लड़कियों की शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कमिश्नर ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझी और इग्नाइट यंग माइंड्स इनीशिएटिव के तहत स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमान अपने हाथ में थाम लिया।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं बच्चों को पढ़ाएंगे। इसके साथ ही शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए कमिश्नर कार्यालय के साथ कर्मियों को स्कूल में पढ़ाने के लिए प्रतिनियुक्त कर दिया। बताया जाता है कि कई विषयों के जानकार हैं। शिक्षा के प्रसार को लेकर वह काफी जागरुक और उत्सुक हैं। इनके इस निर्णय से स्कूल की बच्चियों में बेहद खुशी का माहौल है।

खुद करेंगे मॉनिटरिंग

कमिश्नरी से विभिन्न विषयों में पकड़ रखने वाले कर्मियों को स्कूल में लगाया गया है। जल्द ही इसके लिए टाइम टेबल कमिश्नर साहब खुद बनाएंगे और उसकी मॉनिटरिंग करेंगे। कमिश्नर साहब ने छात्राओं के साथ फोटो खिंचवाया और उन्हें आइसक्रीम खिलाई। बच्चियां काफी खुश हुईं।

इन्हें दिया गया बच्चियों को पढ़ाने का जिम्मा

कमिश्नर साहब के आदेश पर जिन कर्मियों को शिक्षक के रूप में स्कूल मे तैनात किया गया है उनके नाम और विषय इस प्रकार हैं।

कमलदेव यादव- गणित
सुबोध कुमार रसायन- विज्ञान
अभिनय – भौतिक विज्ञान
अजित कुमार – जीव विज्ञान
अरुण कुमार – जीव और रसायन विज्ञान
रोहित कुमार – अर्थशास्त्र
प्रिया संस्कृत एवं अन्य विषय

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *