Press "Enter" to skip to content

बिहार में आसमान से बरस रही ‘आग’, मौसम विभाग की आज 8 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

पटना: बिहार में पछुआ हवाओं के प्रचंड प्रभाव से अधिकतम तापमान चढ़ता जा रहा है। इस कारण आसमान से आग बरस रही है। कई जिलों में लू चलने से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। बुधवार को 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ की वजह से पटना समेत सूबे के 19 जिलों में लू जैसे हालात रहे, जबकि छह जिलों में हीट वेव की स्थिति रही। मौसम विभाग ने गुरुवार को पटना समेत आठ जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। पटना, पूर्णिया, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया, भागलपुर और जमुई में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

bihar weather update fire raining from sky in bihar buxar hottest for  second day heat wave alert in 13 districts - Bihar weather update: बिहार  में आसमान से बरस रही आग, बक्सर

पूर्णिया, फारबिसगंज, शेखपुरा, खगड़िया, बांका और अगवानपुर में बुधवार को हीटवेव का असर रहा। 41.9 डिग्री के साथ राज्य भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बांका, औरंगाबाद और शेखपुरा में दर्ज किया गया। इसके अलावा 15 जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा बेगूसराय में अचानक पारे में 3.7 डिग्री सेल्सियस का उछाल  आ गया। इससे लोगों के पसीने छूट गए।

राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में पिछले चार दिनों में तापमान में 6 से 7 डिग्री का अंतर आया है। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ही तेज धूप हो रही है। शाम 7 बजे तक पटना और अन्य शहरों में गर्म हवाओं का प्रभाव रह रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने 12 मई के बाद अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट के आसार जताए हैं। शनिवार से बिहार के लोगों को हीटवेव से राहत मिल सकती है।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *