Press "Enter" to skip to content

‘राम सिया राम’ का ऑडियो टीजर रिलीज, ‘सीता’ बनी कृति के आंखों से छलके आंसू

फिल्ममेकर ओम राउत की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष  के लिए दर्शकों के बीच में तगड़ा एक्साइटमेंट बना हुआ है। प्रभास स्टारर फिल्म से जुड़े अलग अलग फोटोज, वीडियोज और ऑडियोज अभी तक वायरल हो चुके हैं। इस बीच आदिपुरुष से सीता नवमी के पावन मौके पर कृति सेनन के पोस्टर के साथ  ‘राम सिया राम’ का ऑडियो रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर ये ऑडियो मोशन पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है।

कृति सेनन के पोस्टर संग आदिपुरुष से 'राम सिया राम' का ऑडियो टीजर रिलीज, 'सीता' की आंखों से छलके आंसू

जानकी के किरदार में कृति सेनन
सोशल मीडिया पर कृति सेनन का फिल्म आदिपुरुष से मां जानकी के किरदार में ऑडियो मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। इसको शेयर करते हुए लिखा गया, ‘ सीता राम चरित अति पावन, मधुर सरस और अति मन भावन।’ इसके साथ ही कैप्शन में मां सीता का वर्णन करते हुए उन्हें समर्पण, निस्वार्थता, बहादुरी और पवित्रता का प्रतीक भी कहा दया है। वीडियो पोस्टर में मां जानकी बनीं कृति सेनन के आंखों से आसूं भी गिरते दिख रहे हैं।

जानकी का प्रेम दिखाती है ‘राम सिया राम ‘
मां जानकी के पात्र में कृति सेनन, राघव की पत्नी के रूप में पवित्रता, दिव्यता और साहस का प्रतिनिधित्व करती हैं। राम सिया राम की मधुर धुन राघव के प्रति जानकी की अटूट प्रेम की भावना को पूरी तरह से समाहित करती है जो दर्शकों को निश्चितरूप से आध्यात्मिकता और भक्ति की दुनिया में ले जाएगी। उनकी व्याख्या, ‘राम सिया राम’ के इस भावपूर्ण राग को सचेत-परंपरा ने स्वरबद्ध  किया है और इसकी  रचना भी उन्होंने ने ही की है। गौरतलब है कि आदिपुरुष, 16 जून को रिलीज होगी, जिसे भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

Share This Article
More from BOLLYWOODMore posts in BOLLYWOOD »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from MAHARASHTRAMore posts in MAHARASHTRA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VideosMore posts in Videos »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *