Press "Enter" to skip to content

दरभंगा में झंडा हटाने को लेकर वि’वाद, दो गुटों के बीच जमकर चले ईं’ट-प’त्थर, कई घा’यल

बिहार के दरभंगा जिले में दो गुटों के बीच हिं’सक झ’ड़प के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार में गुरुवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुई रो’ड़ेबाजी में एक महिला सहित आधा दर्जन से अधिक लोग ज’ख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि झंडा हटाने को लेकर यह विवा’द हुआ, फिर जमकर ईं’ट-प’त्थर चले। हालांकि, पुलिस के मुताबिक बच्चों के बीच मामूली वि’वाद हुआ है। एक पक्ष के घाय’लों का इलाज बिरौल सीएचसी में कराया गया। दूसरे पक्ष का इलाज निजी स्तर पर कराया गया। घट’ना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण कर लिया। बेनीपुर एसडीपीओ बिरौल पुलिस बल के साथ घट’नास्थल पर कैंप कर रहे हैं।

bihar clash between two groups in darbhanga stone pelting mdn | बिहार:  दरभंगा में दो गुटों के बीच झंडा हटाने को लेकर बवाल, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई  लोग घायल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक पक्ष की ओर से बाजार में तोरण द्वार व झंडे लगाये जा रहे थे। इस बीच शाम लगभग छह बजे दूसरे पक्ष की ओर से पूर्व में लगे झंडे को हटाने का आ’रोप लगाया जाने लगा। इसी बात पर दोनों पक्षों में वि’वाद होने लगा। वि’वाद होते-होते रो’ड़ेबाजी होने लगी। इसमें कई लोग घा’यल हो गए।

घाय’ल योगेन्द्र कुमार (22), गंगा सहनी (22) व सुनील सहनी (22) का इलाज बिरौल सीएचसी में कराया गया। वहीं, गं’भीर रूप से ज’ख्मी 40 वर्षीया प्रमिला देवी को प्राथमिक इलाज के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के लोग निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। रो’ड़ेबाजी के दौरान तीन बाइक के क्ष’तिग्रस्त होने की भी सूचना मिली है। बिरौल के एसडीएम संजीव कुमार कापर और एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने कहा कि बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवा’द हो गया था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *