Press "Enter" to skip to content

गर्मी का कहर: राजधानी में स्कूलों के खुलने का समय बदला, अब इतने बजे तक चलेगी क्लास

पटना: बिहार में तपती गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल से सुबह में हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस बीच अब इस बढ़ती गर्मी को लेकर राजधानी के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।  अब राज्य में सभी स्कूल में मोर्निंग शिफ्ट में पढाई होगी।

Delhi Union Government Issues Guidelines For Schools In Delhi Ncr Amid  Heatwave | भीषण गर्मी से बदहवास दिल्ली, स्कूली बच्चों को लेकर केंद्र सरकार  ने जारी की गाइडलाइन, जान लें ...

दरअसल, पटना डीएम के तरफ से इसको लेकर एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि, राज्य के अंदर आगामी 15 अप्रैल यानी कल से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब राजधानी में कल से 11:45 तक ही होगा सभी स्कूलों का संचालन होगा। डीएम ने जिला में बढ़ रहे तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय अधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को ध्यान में रखते हुए यह आदेश पारित किया है।

इस संबंध में सभी स्कूलों के प्राचार्य को एक पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि 15 अप्रैल से मार्निंग शिफ्ट में जिले के स्कूलों का संचालन होगा। मध्यान भोजन कराने की व्यवस्था 11:30 बजे के बाद की जाएगी। बच्चों हर हाल में दोपहर से पहले घर तक पहुंच जायें, इसका ख्याल रखा जा रहा है। राज्य के अंदर विद्यालयों का संचालन सुबह 6.30 से 11.30 बजे तक होगा।

आपको बताते चलें कि, पटना के तापमान में अगले तीन दिनों में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 15अप्रैल तक पटना का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश के अनेक जगहों पर अधिकतम तापमान मे 2-4°C की बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *