Press "Enter" to skip to content

हथि’यार लहराते अपरा’धियों का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई, दारोगा को किया सस्पेंड

बेगूसराय: बेगूसराय में हथि’यार लहराते बद’माशों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। बद’माशों की गिर’फ्तारी के बाद उसे थाने से छोड़ दिये जाने के मामले में उन्होंने दारोगा को निलंबित कर दिया है। दरअसल 3 अप्रैल की रात बाइक पर हथि’यार लहराते बद’माशों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की जांच बेगूसराय पुलिस कप्तान ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी से करायी। जाँच के क्रम में पाया गया कि यह वीडियो 20 मार्च का है। 21 मार्च को बखरी थाना में पदस्थापित प्रभारी थानाध्यक्ष सिन्टू कुमार झा द्वारा क’ट्टा लिए हुए लड़के को पकड़ा गया था।

हथियार लहराते युवकों को छोड़ा, तत्काल कार्रवाई का दिया आदेश

उस समय लड़के के पास कोई हथियार नहीं था। तब बिना कोई कार्रवाई किये उस लड़के को पी०आर० बॉड पर छोड़ दिया गया था। उस वक्त थानाध्यक्ष छुट्टी पर थे। पु०अ०नि० सिन्दु कुमार झा उस समय बखरी थाना के प्रभारी थे। जिनके द्वारा SD Entry और FIR तक दर्ज नहीं किया गया। इस मामले में लापरवाही बरती गयी।  लापरवाही बरतने के आरो’प में पु०अ०नि० सिन्दु कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उक्त वायरल वीडियो में ह’थियार लहराने वाले अपरा’धियों के खिलाफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने और तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *