Press "Enter" to skip to content

रामनवमी शोभायात्रा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री के खिलाफ ना’रेबाजी, भ’ड़के समर्थकों ने की मा’रपीट

आरा: रामनवमी शोभायात्रा में भाग लेने गुरुवार को आरा पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह (आरके सिंह) को कुछ युवकों के वि’रोध का सामना करना पड़ा। भगवा कपड़ा पहने कुछ लोगों की ओर से मंत्री के विरो’ध में नारेबाजी की गई। इसे लेकर मंत्री के समर्थकों और विरोध कर रहे लोगों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के नगर संयोजक की जमकर पि’टाई कर दी गयी। वह गं’भीर रूप से ज’ख्मी हो गये। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के संयोजक के समर्थक भी मंत्री के समर्थकों से भिड़ गए। घ’टना शीशमहल चौक और घंटा घर के बीच की है। इससे कुछ देर के लिए शोभायात्रा में अफरातफरी मच गयी। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों और शोभायात्रा में शामिल लोगों ने मामले को शांत कराया।

आरा: शोभायात्रा में लगे R.K.Singh मुर्दाबाद के नारे - खबरें आपकी

मा’रपीट में ज’ख्मी हिन्दू जागरण मंच के संयोजक पवन कुमार सत्यार्थी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। उन्होंने मंत्री के समर्थकों पर बेवजह मा’रपीट करने का आ’रोप लगाया है। संयोजक के अनुसार, मंत्री समर्थकों की ओर से उसके अलावा 10 अन्य लड़कों को भी पी’टा गया है।  वहीं सांसद प्रतिनिधि ईं धीरेंद्र सिंह ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की घ’टना की कड़े शब्दों में निंदा की है। बाद में केंद्रीय मंत्री जिले के नूरपुर में पिछले दिनों सोन में डूबे चार बच्चों के पीड़ित परिजनों से मिलने चले गये।

न्यू पुलिस लाइन निवासी पवन सत्यार्थी ने बताया कि पहले से स्थानीय लोग सड़क को लेकर आरके सिंह का विरोध कर रहे थे। उस वक्त वह सांसद का स्वागत करने के लिए बगल में खड़े थे। उसके साथ 25 लड़के भी थे। तभी आरके सिंह गिरे भगवा झंडे पर चढ़कर पार कर रहे थे। यह देख उसके साथ रहे एक छोटे लड़के ने कुछ बोला। इस पर मंत्री समर्थकों की ओर से उनकी पिटाई की जाने लगी। उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। इस पर उसके समर्थक गुस्सा गए और विरोध शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गयी।

Share This Article
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *