Press "Enter" to skip to content

दहेज में बाइक नहीं देने पर विवाहिता की निर्म’म ह’त्या, पांच दिन बाद घाट किनारे मिला श’व

बिहार: आरा के भोजपुर के सिन्हा ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की ह’त्या कर दी गयी। श’व पांच दिन बाद रविवार की शाम सिन्हा गंगा नदी घाट के किनारे से ब’रामद किया गया है। मृ’त विवाहिता लक्ष्मीपुर गांव निवासी लक्की सिंह की 20 वर्षीया पत्नी नंदिनी देवी थी। श’व मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही सिन्हा ओपी इंचार्ज राजीव कुमार पुलिस बल के साथ घट’नास्थल पर पहुंचे और पहचान के बाद श’व का पोस्टमार्टम करवाया गया। मायके वालों द्वारा दहेज में बाइक और डेढ़ लाख रुपये के लिए हत्या कर श’व फेंकने का आरोप लगाया गया है।

bihar crime married woman burnt to death for not getting bike in dowry  sasaram - बिहार: दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को  जलाकर मार डाला

बाइक और डेढ़ लाख कैश की मांग
चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी नंदिनी देवी की शादी पिछले साल 13 मई को हुई थी। शादी के आठ माह बीत जाने के बाद उसके पति लक्की सिंह व ससुराल वालों द्वारा दहे’ज में बाइक व डेढ़ लाख रुपये की मांग की जाने लगी। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को उनकी नंदनी से अंतिम बार फोन पर बात हुई थी। इसी बीच उनके घर झगड़ा हुआ। लेकिन किस कारण हुआ यह पता नहीं चल पाया। एक तारीख को उन्होंने कॉल की, तो उसका मोबाइल बंद बता रहा था। तभी गांव के लिए व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उसके ससुराल वालों ने उसे मा’र कर फेंक दिया है।

घाट किनारे मिला विवाहिता का श’व
जिसके बाद वो लोग ससुराल लक्ष्मीपुर गांव पहुंचे। उसके ससुराल वालों द्वारा कुछ भी नहीं बताया गया। उसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसी दरम्यान रविवार की शाम उसका सिन्हा गंगा नदी घाट के किनारे उसका श’व बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस घट’नास्थल पर पहुंची। उन्होंने अपने दामाद लक्की सिंह और उसके ससुराल वालों पर दहेज में बाइक नहीं देने के कारण उसकी ह’त्या कर उसके श’व को गंगा नदी में फेंकने का आ’रोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि नंदनी अपने दो भाई और दो बहनों में तीसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में भाई विशाल सिंह, अभिषेक सिंह और एक बहन चांदनी देवी है। उसकी मां नीतू देवी की मौत छह वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *