Press "Enter" to skip to content

आरा जेल से कै’दी का वीडियो वायरल: यहां गां’जा और मोबाइल सब मिलता हैं, जेलर पर लगाए गं’भीर आरो’प

आरा: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने बिहार के जेलों की पोल खोलकर रख दी है। वायरल वीडियो आरा जेल का बताया जा रहा है। इस वीडियों में एक कैदी फोन पर किसी शख्स से बात कर रहा है। बातचीत के दौरान सजायाफ्ता कैदी जेलर और अन्य अधिकारियों पर गंभीर आ’रोप लगा रहा है।

आरा जेल से कैदी का वीडियो वायरल, बोला- यहां गांजा और मोबाइल सब मिलता है, जेलर पर लगाए गंभीर आरोप - Arrah jail prisoner video viral made serious allegations against the jailer

कैदी का आ’रोप है कि जेल में बंद कैदियों पर न सिर्फ अ’त्याचार हो रहा है बल्कि जेल में फोन और नशी’ले पदार्थों की सप्लाई का खेल खेला जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है हालांकि मुजफ्फरपुर न्यूज़ इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता हैं।

                                                                                                                                                                                सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियों में जेल में बंद कैदी खुद का नाम अखिलेश उपाध्याय बता रहा है और कहता है कि ब’म ब्ला’स्ट करने के आरो’प में जेल में बंद है। वायरल वीडियो में कैदी अखिलेश उपाध्याय आरो’प लगा रहा है कि जेलर कैदियों को मोबाइल देते हैं, तीन मोबाइल दिए हैं।

गां’जा और हेरो’इन भी भिजवाते हैं और बदले में पैसे मांगते हैं। पटना के एक अधिकारी का नाम लेते हुए कैदी अखिलेश उपाध्याय ने कहा कि वही सब करवाते हैं, कैदियों से 50 लाख रुपये की मांग की गई है। कहते हैं कि कैसे भी पैसा कमाना है, नई-नई पोस्टिंग हुई है।

वायरल वीडियो में कैदी कहता है कि बंदियों के साथ बहुत अ’त्याचार होता है, विरो’ध करने पर बड़ी मा’र मा’रता है सब। कहता है कि चलान कर देंगे भागलपुर और तिहाड़। बोलते हैं कि आईजी, डीएम और एसपी हमारे हाथ में रहता है, तुम लोग क्या कर सकते हो। कैदी कहता है कि हम चाहें तो बहुत कुछ कर सकते हैं लेकिन प्रशासन का इज्जत करते हैं, इसलिए कुछ नहीं करते हैं। बता दें कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद भोजपुर के साथ साथ पटना के पुलिस और प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *