Press "Enter" to skip to content

कैमूर में थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी ने मंदिर के पुजारी को मा’रा थ’प्पड़, वीडियो हुआ वायरल

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों के साथ मा’रपीट करने का लगातार वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले ही कैमूर जिले के भभुआ शहर के जयप्रकाश चौक पर 2 महिला कांस्टेबल द्वारा एक बुजुर्ग शिक्षक की पि’टाई कर दी गई थी।

पुजारी और एक लड़के को मंदिर में पीटा, डीएसपी ने कहा- अभी नहीं आया है जांच का  आदेश | Priest and a boy were beaten up in the temple, DSP said –

यह मामला शांत ही नहीं हुआ की मंदिर परिसर के अंदर एक पुजारी और एक लड़के को पी’टने का वीडियो फिर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार वीडियो कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हरसू ब्रह्म मंदिर परिसर का है। जो शनिवार का बताया जा रहा।

पुलिस और प्रशासन के इस हरकत का मंदिर प्रशासन निंदा कर रहा है। वायरल वीडियो में मंदिर परिसर के अंदर प्रवेश किए लड़के की पि’टाई करते चैनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार बताए जा रहे हैं तो वही पुजारी की पि’टाई करने वाले अंचलाधिकारी पुलेंद्र कुमार बताये जा रहे हैं।

सुदर्शन तिवारी पुजारी बताते हैं बच्चे दर्शन करने के लिए गए हुए थे उसी समय अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष आएं और बच्चों को मारने के लिए घुस गए। बच्चों को प्रता’ड़ित करते हुए उन्हें पुलिस पदाधिकारी द्वारा मा’रा गया। मैं बीच बचाव के लिए मोबाइल लेकर जब अंदर प्रवेश किया और वहां वीडियो बनाने लगे तो अंचलाधिकारी द्वारा मुझे भी पी’टा गया।

भभुआ डीएसपी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें जिस लड़के को पुलिस पी’ट रहे वह पुजारी का लड़का है। प्रबंधन समिति द्वारा 3 दिन पहले से ही मंदिर का गेट बंद करा दिया गया था उसके बावजूद तीन लड़के घुस गए थे और मंदिर के ही प्रबंधन समिति द्वारा सूचना मिला था जिसके बाद सीओ और थानाध्यक्ष दोनों लोग पहुंचे थे। उसके बाद का वीडियो वायरल हुआ है । सूचना मुझे मिली है अभी तक जांच का कोई आदेश नहीं हुआ है आदेश होगा तो जांच किया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PoliceMore posts in Police »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from Viral VideoMore posts in Viral Video »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *