Press "Enter" to skip to content

‘बेरहम’ मालिक ने अपने कुत्ते को बाइक से बांध सड़क पर घसी’टा, वीडियो वायरल; केस दर्ज

गया: बिहार के गया में इंसानियत को श’र्मसार करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने अपने कुत्ते को बाइक से बांधकर सड़क पर घसी’टता हुआ नजर आया है। पुलिस ने इसके आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पालतू कुत्ते के साथ सरेआम हुई बर्बर’ता देखकर लोग सन्न रह गए।

'बेरहम' मालिक ने अपने कुत्ते को बाइक से बांध सड़क पर घसीटा, VIDEO वायरल; केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक, गया में एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बाइक के पीछे कुत्ते को बांधकर घसीटता हुआ दिख रहा है। एक व्यक्ति ने उसे रोककर जब उससे पूछताछ की तो बाइक वाले ने कहा कि वह कुत्ते को सैर करा रहा है। वीडियो सोमवार रात गया के डेल्हा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। किसी कार सवार युवक ने उसका पीछा कर यह वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो कि अब वायरल हो गया है।

हालांकि मुजफ्फरपुर न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं, दूसरी ओर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। एसएसपी ने बताया कि उन्हें यह वीडियो मिला है। सिविल लाइन्स थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरो’पी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from Viral VideoMore posts in Viral Video »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *