Press "Enter" to skip to content

नदी में भी ‘जंगलराज’, विभाग को पता नहीं; कोसी में बांस पर खींचा बिजली का तार

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। निर्मली में कोसी नदी पर लोगों ने बांस-बल्ले से एक किलोमीटर लंबा बिजली का तार खींच दिया।

बिहार की नदी में भी 'जंगलराज', विभाग को पता नहीं और कोसी में बांस पर ही 1KM बिजली का तार खींच लिया

चौंकाने वाली बात ये है कि जब बिजली विभाग से इस बारे में पूछा गया, तो अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें इस बारे में पता ही नहीं है। कोसी नदी के पानी में बांस के खंभों पर टिकाए गए बिजली का तार बड़े हा’दसे को न्योता दे रहा है। नदी की तेज धारा से कभी भी कोई बड़ी दुर्घ’टना हो सकती है।

यह मामला निर्मली की दिघीया पंचायत का है। यहां पश्चिमी कोसी तटबंध से नदी में होकर तकरीबन एक किलोमीटर तक बांस-बल्ले से बिजली की आपूर्ति हो रही है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लोगों ने बिना किसी अनुमति के कोसी दियारा इलाके में अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के लिए यह करतूत की है। नदी की तेज धारा के बीचों-बीच बांस से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे कभी भी बड़ा हाद’सा हो सकता है।

पानी की तेज धारा में बांस के खंभे कभी भी बह सकते हैं, जिससे बिजली का तार नदी में गिर सकता है। तकरीबन एक किलोमीटर तक बांस बल्ले पर पानी की धारा में बिजली का उपयोग करने की सूचना अभी तक विभाग को प्राप्त नहीं है। जेई नीरज कुमार ने बताया कि मामले की सूचना नहीं मिली है सूचना मिलने पर अवैध रूप से बिजली के उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »
More from SUPAULMore posts in SUPAUL »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *