बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार की सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की काफी भीड़ देखी जा रही है। इधर, मतदान केंद्र में आने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
बिहार में दूसरे चरण में कुल 49 नगर पंचायत और 2 नगर परिषद में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद समेत 51 सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंटिंग हो रही है। 51 सीटों में से 2 नगर परिषद की सीटें हैं और 49 नगर पंचायत की सीटें हैं।
जानिए, कहां से कौन जीते…
- आंदर नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद पर चंद्रावती देवी और उपमुख्य पार्षद पद पर पुनीत कुमार ने जीत हासिल की।
- सीवान पार्षद पद पर वार्ड 1 से जैदा खातून, वार्ड 2 से सुनीता देवी, वार्ड 3 से पवन कुमार, वार्ड 4 से संगीत देवी, वार्ड 5 से शोभा देवी, वार्ड 6 से दीपक कुमार, वार्ड 7 से असलम और वार्ड 9 से पल्लवी प्रिया ने जीत हासिल की।
- सुपौल के निर्मली नगर पंचायत से उप मुख्य पार्षद पद पर ललिता देवी की जीत हासिल की। उनके पति विष्णु देव महतो वार्ड नंबर 3 से वार्ड पार्षद बने।
- वैशाली के पातेपुर नगर पंचायत में पार्षद पद पर वार्ड 1 से सदरुन निशा, वार्ड 2 से डॉ शं जकर प्रसाद सिंह, वार्ड 3 से उत्कर्ष कुमार, वार्ड 4 से संगीता देवी, वार्ड संख्या 6 से अमृता कुमारी, वार्ड संख्या 7 से जय लाल पासवान विजयी हुए।
- रानीगंज नगर पंचायत से उप मुख्य पार्षद पद पर राखी कुमारी 792 मत लाकर विजेता घोषित की गई।
- रानीगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या 10 से पार्षद पद पर अंशु कुमारी जीतीं।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, दूसरे चरण के निकाय चुनाव में कुल 57.17 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमे 54.72% पुरुष और 59.62% महिला मतदाताओं ने मतदान किया। राज्य में सबसे कम 39.17% मतदान पटना नगर निगम में हुआ। जबकि सर्वाधिक 68.39% मतदान खगड़िया में हुआ।
बता दें कि कुल 1665 पदों के लिए हुए मतदान के बाद 11,127 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। इस चरण में 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायतों के लिए वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद पदों के लिए वोट डाले गए थे। इस बार नई तकनीक के माध्यम से मतगणना की जा रही है। स्ट्रांग रूम की डिजिटल लॉकिंग की गई है, ताकि किसी भी तरह की कोई भी गड़बड़ी ना हो। सभी स्ट्रांग रूम सर्विलांस पर रहेंगे। निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि इस बार ओसीआर टेक्नॉलिजी द्वारा मतगणना की जा रही है। वहीं, इस बार 11 राउंड में मतगणना को खत्म किया जाएगा। मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के मतों की गिनती के लिए अलग अलग हॉल बनाया गया है, जहां काउंटिंग होगी।

Be First to Comment