मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर शहर स्थित सदर अस्पताल परिसर में फेंके गए कचरे में अचानक से आ’ग लग गई। देखते ही देखते आ’ग की लप’टें काफी तेज हो गई। इसके बगल में महिला वार्ड था। हालांकि वहां अब मरीज भर्ती नहीं होते हैं। धीरे धीरे आग आसपास फैलने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे।
![]()

इलाजरत मरीजों के बीच भी हड़कंप मच गया। हल्ला हंगामा होने लगा। स्थानीय कर्मी आ’ग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, आ’ग तेजी से फैल रही थी। इस कारण दह’शत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर फा’यर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह आ’ग पर काबू पा लिया गया। तब जाकर मरीज और लोगों ने राहत की सांस ली।

सदर अस्पताल के कर्मी ब्रजेश कुमार ने बताया की मेडिकल कचरा नहीं था। कुछ लोग प्लास्टिक के बर्तन में खाना खाकर या पानी पीकर फेंक देते हैं। उसी में किसी ने बीड़ी या सिगरेट पीकर फेंक दिया होगा। जिससे आ’ग लग गई। उन्होंने कहा की आ’ग भयानक थी। कुछ देर के लिए दहश’त हो गया था। हालांकि अब स्थिति सामान्य है।






















Be First to Comment