समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में अपरा’धियों द्वारा रामबाबू चौक स्थित इंडियन बैंक में लू’ट की घट’ना को अंजाम देने की सा’जिश पर पानी फिर गया। बताया जा रहा है 6 हथि’यारबंद अप’राधी द्वारा बैंक में घुसकर शाखा प्रबंधक को ग’न पॉइंट पर लेकर लू’ट की कोशिश की गई। लेकिन, अपरा’धियों की यह योजना एक बैंककर्मी के चालाकी की वजह से सफल नहीं हो पाई।
दरअसल, समस्तीपुर के रामबाबू चौक स्थित इंडियन बैंक में उस समय हलचल मच गई, जब इस बैंक लुटे’रे घुस गए और उनके द्वारा मैनेजर को ग’न पॉइंट पर बंदी बना लिया गया औ चेस्टरूम की चाबी मांगी जाने लगी।

हालांकि, अपराधियों की यह तरकीब उस समय फेल हो गई जब एक बैंक कर्मी ने मुस्तैदी दिखते हुए अप’राधी पर पीछे से हम’ला बोल दिया और वह डिस्बैलेंस हो गया। जिसके बाद चेंबर में बैठा एक दूसरा शख्स ने लुटे’रे को दबोच लिया।

इस घ’टना में शामिल अपरा’धियों के पास से एक लोडेड पि’स्टल, चा’कू ,कई मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक चीजें बरा’मद की गई है। वहीं, पकड़े गए अप’राधी की जबरदस्त पिटा’ई की गई है जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यह अप’राधी करीब 1 घंटे से शाखा में अंदर बैठा हुआ था। वेश भूषा से उसे बैंककर्मी कोई कस्टमर समझ रहे थे। लेकिन जब साढ़े चार बजे बैंक के गेट बंद होने लगा तो बैंक के सुरक्षागार्ड उसे भी बाहर जाने को कहा तो वह बैंक मैनेजर के केबिन में घुसा और उन्हें ग’न पॉइंट पर लेकर बैंक के कैश देने को कहा। इधर, पुलिस भी शाखा में पहुंचकर पकड़े गए अप’राधी से पूछताछ के आधार पर छानबीन कर रही है। इसको लेकर पूरे बाजार की ना’केबंदी कर दी गई है।
























Be First to Comment