Press "Enter" to skip to content

मोतिहारी में 4 पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड, काम में ला’परवाही का आ’रोप

मोतिहारी: थाना हाजत से ग्रिल तोड़कर कैदी भागने के मामले में मोतिहारी के एसपी डॉ कुमार आशीष ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने कार्रवाई करते हुए 4 पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।दरअसल, कल्याणपुर थाना क्षेत्र से शिकायत मिली थी, जिसके बाद शशि कुमार यादव को गिर’फ्तार किया गया था। लेकिन अभियुक्त हाजत का ग्रिल तो’ड़कर फ’रार हो गया। इसी मामले में अब 4 पुलिस पदाधिकारियों पर गाज गिरी है।

एसपी आशीष कुमार ने तत्कालीन प्रभारी थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक ध्रुव नारायण राम, कांड के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक शमीम अहमद और ओडी पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

चारों पदाधिकारियों पर काम में लापरवाही बरतने का आरो’प है। हाजत से कैदी भाग जाने के बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। यही वजह है कि समय रहते मामले पर एक्शन ले लिया गया।

सस्पेंड किए जाने के बाद चारों पदाधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है। कैदी के फरार होने के बाद सीधा सवाल इन चारों पुलिस पदाधिकारियों पर उठा था कि उनकी मौजूदगी के बावजूद कैसी आसानी से कैसे भाग निकला। फिलहाल एसपी के इस एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *