Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: रेल पुलिस और स्पेशल विजिलेंस टीम की छापेमारी, चो’री किए गए लाखों के सामान बरामद

मुजफ्फरपुर:  जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित साहू बर्तन भंडार में रेल पुलिस और रेल के विशेष विजिलेंस की टीम ने छा’पेमारी की। इस छापेमारी में रेल इंजन से चो’री की गई लाखों रुपये का तांबा और एल्यूमीनियम का स्क्रैप बरामद किया गया है. बीते गुरुवार की देर रात हुई इस छापेमारी से शहर में हड़कंप मच गया. इस छापेमारी में मुजफ्फरपुर आरपीएफ के अलावा गरहरा और सोनपुर आरपीएफ की टीम को तैनात किया गया था।

मुजफ्फरपुर में कबाड़ी चुरा रहे थे रेल इंजन के पार्ट्स, स्पेशल विजिलेंस टीम  की छापेमारी में खुलासा

रेल इंजन के कई पार्ट्स हुए बरामद

बता दें कि बरौनी के पास गरहरा रेलवे यार्ड में खराब इंजन लगाया जाता है, जहां से एक संगठित गिरो’ह के लोगों ने रेल इंजन में लगे तांबा का वायर और एलुमिनियम के पार्ट्स को चो’री कर बिहार के विभिन्न जिले के विभिन्न स्क्रैप कारोबारी के हाथों बेच दिया करता था, जब इस बात का खुलासा हुआ तो रेल पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी, रेल पुलिस ने गरहरा के आसपास के इलाकों से तीन चोर को पकड़ा.

इस गिरो’ह के सरगना चंदन कुमार से पूछताछ के आधार पर मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के प्रभात नगर कॉलोनी के मनोहर लाल साह के स्क्रैप गोदाम पर छापेमारी की जहां से चो’री हुए 13 बोरा रेलवे के इंजन पार्ट्स बरामद किए गए. जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है।

वहीं, टीम ने मौके से गोदाम के मुंशी समेत दो आरो’पियों को गिर’फ्तार किया है. जबकि छा’पेमारी की भनक लगते ही स्क्रैप गोदाम के मालिक मनोहर लाल साह छत के रास्ते भागने में सफल रहा है. जिसकी तलाश में रेल पुलिस लग गई है.

विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर अख्तर शमीम खान ने बताया कि यह एक संयुक्त छापेमारी थी. जिसमें गरहरा के पास में बीते साल हुए रेलवे इंजन के पार्ट्स को चो’री मामले में एक प्राथमिकी दर्ज किया गया है. इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की करवाई की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *