Press "Enter" to skip to content

पटना : मंत्री समीर महासेठ के घर पर आईटी की रेड, सुबह से चल रही छापेमारी

बड़ी खबर: राजधानी पटना में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के आवास पर आईटी यानी इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। उनके पटना स्थित शिवशक्ति निवास पर आज यानी गुरुवार को रेड चल रही है। मंत्री समीर महासेठ मधुबनी के रहने वाले हैं।

बिहार के मंत्री समीर महासेठ के आवास पर इनकम टैक्स का छापा - InsiderLive.in:  Get Latest News, India News, Breaking News ...

 

आईटी की टीम कंस्ट्रक्शन कंपनी के 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। टीम ने वहां से कई डॉक्यूमेंट भी बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि इन कंपनियों में नेताओं ने भी रूपये इन्वेस्ट किए हैं, जिसमें एक उधोग मंत्री भी शामिल हैं।

बता दें, इनकम टैक्स के 20-25 अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे हैं। सुबह 7 बजे से ही ये रेड चल रही है। आईटी के छापे से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ आईटी की टीम ने पहले सोनभवन स्थित उसके ऑफिस में रे’ड की। इसके बाद राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर स्थित हीरा पन्ना दुकान के पास साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक और ऑफिस में छापा पड़ा। बताया जा रहा है कि इन कंपनियों में बड़े-बड़े नेताओं ने अपनी पूंजी लगाईं है। फिलहाल कई डाक्यूमेंट्स बरामद कर आगे की जांच की जा रही है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *