Press "Enter" to skip to content

Jobs in Bihar: नए पदों का सृजन कर दी जीएगी नौकरी- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि राज्य के सभी विभागों में आवश्यकतानुसार बड़ी संख्या में नये-नये पदों का सृजन होगा और उस पर जल्द बहाली की जाएगी।

Jobs in Bihar: नए पदों  का सृजन कर दी जीएगी नौकरी, CM नीतीश ने कहा- पढ़ाई पूरी कर कहां जाएंगे विद्यार्थी

इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया। यह भी कहा कि जो रिटायर हो रहे हैं, उनकी जगह शीघ्र नई नियुक्ति करें। मुख्यमंत्री ने सोमवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जल संसाधन विभाग के 1006 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज समेत कई उच्च शिक्षा के संस्थान हमलोगों ने खोला है और आगे भी खोलेंगे। ऐसे में विभाग अगर बहाली तेजी से नहीं करेगा तो विद्यार्थी उत्तीर्ण होने के बाद कहां जाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि फरवरी में जल संसाधन विभाग में 320 पदों पर नियुक्ति हुई और दो हजार से अधिक पदों पर प्रक्रिया प्रारंभ है। पर, इतने से काम नहीं चलेगा। आगे और भी नियुक्तियां करें।

विशेष दर्जा मिलता तो बिहार गरीब नहीं होता

सीएम ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा मिल गया रहता तो बिहार आज गरीब राज्य नहीं होता। हम गरीब राज्य हैं, पर अपने दम पर विकास कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। कहा कि बिहार पौराणिक जगह है। यहीं से सब जगहों पर राज होता था। आगे भी बिहार अपने काम से सबको प्रेरित करेगा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *