बिहार के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हम’ला बोला है. उन्होंने कहा कि जब देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत साढ़े चार सौ रुपए थी, तब भाजपा वाले कितना बवंडर करते थे. पूरे देश में धरना प्रदर्शन करते थे लेकिन आज गैस सिलेंडर की कीमत साढ़े 11 सौ से ऊपर हो गई हैं तो महंगाई के ऊपर कोई बात नहीं करता है.

‘बीजेपी झूठमूठ का अफवाह उड़ाती है’
उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग सिर्फ अनर्गल बात करते हैं और झूठमूठ का अफवाह उड़ाते हैं. दरअसल, शीला मंडल मंगलवार को गोपालगंज में महागठबंधन के राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के पक्ष में जनसंपर्क करने आई थी.

‘बिहार में महिलाएं खुश’
शहर के शंभू मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बिहार में जबसे शरा’बबंदी लागू हुआ है, तब से महिलाओं के लिए कितना अच्छा काम हुआ है. आज हमारी युवा पीढ़ी शरा’बबंदी की वजह से आगे बढ़ रही है. समाज में शांति और अमन चैन का माहौल है.

बीजेपी पर शीला मंडल का ह’मला
परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि बीजेपी के लोग बेवजह का अनर्गल आरो’प लगाते रहते हैं. उन्होंने कहा कि कल तक जब बिहार में शरा’ब की बिक्री होती थी तब घर में महिलाओं का किस तरह जीना मुहाल होता था. आज घर में खुशहाली है.

उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज बिहार के युवाओं की सोच बदल रही है. एक सवाल के जवाब में शीला मंडल से पूछा गया कि बीजेपी के मंत्री ने राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता के ऊपर शरा’ब माफि’याओं के साथ सांठगांठ का आ’रोप लगाया है. इस पर शीला मंडल ने कहा कि बीजेपी के लोग ऐसे ही झूठ का अफवाह उड़ाते हैं।






















Be First to Comment