Press "Enter" to skip to content

अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में उमड़ी इतनी भीड़ कि पुलिस ने बर’साई ला’ठियां, भोजपुरी और छठ का गाना सुनाया

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के भभुआ में आयोजित कार्यक्रम में हजारों फैंस की भीड़ जुटी। भोजपुरी और छठ के गाने सुना करके एक्ट्रेस ने लोगों का मन मोह लिया। लेकिन गाना सुनने व उन्हें देखने के लिए उमड़ी भीड़ को बैरिकेडिंग के पास से हटाने के लिए पुलिस को ला’ठियां भांजनी पड़ी।

अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में उमड़ी इतनी भीड़ कि पुलिस ने बरसाई लाठियां, भोजपुरी और छठ का गाना सुनाया

हालांकि ला’ठी चार्ज में कोई व्यक्ति चो’टिल नहीं हुए। लेकिन, भागने के दौरान दो-चार लोग गिर गए थे। चहारदीवारी पर खड़े दो युवक भी लाठी के डर से गिर पड़े। हालांकि इनमें से कोई चोटिल नहीं हुए।

यहां सुरक्षा की कमान थानाध्यक्ष रामानंद मंडल व पुलिस अफसर नवीन कुमार ने संभाल रखी थी। कुछ लोग छत के मुड़ेरे से अक्षरा को एक नजर देखने को बेताब था, तो कोई उन्हें सुनने के लिए परेशान दिख रहा था। ऐसे लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने स्टेज से भोजपुरी गीत व छठ मइया का गीत पेश किया तो श्रोता तालियां बजाने लगे। उन्होंने भीड़ से जयकारा भी लगवाया। हालांकि भभुआ में पहुंचते ही भीड़ ने नारेबाजी भी की।

छठ और भोजपुरी गीतों से अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने लोगों का मन मोह लिया। शुक्रवार को अक्षरा भभुआ में बने मॉल के उद्घाटन में आयी हैं। सुबह 11 बजे से ही शहर के कई हिस्सों में जाम भी लगा रहा।

Share This Article
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *