Press "Enter" to skip to content

अक्षरा सिंह को देखने पहुंचे लाखों फैंस, आने में देरी की वजह से पूरे शहर में लगा जाम

भभुआ में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को देखने के लिए इतनी भीड़ जुटी कि शुक्रवार को एनएच 219 पर भीषण जाम लग गया। उनके आने का समय 11 बजे निर्धारित था। लेकिन वह दोपहर एक बजे तक भी नहीं पहुंच सकी थीं। जबकि भीड़ बढ़ती ही जा रही थी।

अक्षरा सिंह को देखने पहुंचे लाखों फैंस, आने में देरी की वजह से पूरे शहर में लगा जाम

आयोजक हैप्पी सरावगी ने बताया कि अभी अक्षरा सिंह चंदौली पहुंची हैं। सड़क मार्ग से आ रही हैं। थोड़ी देर में आ जाएंगी। इधर, भीड़ को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए और भीड़ में शामिल लोग शोर मचा रहे थे। लाखों लोगों की भीड़ से शहर का कोना कोना जाम रहा और सड़क पर गाड़ियां चींटी की तरह रेंगती रहीं।

समाहरणालय पथ में लल्लू भाई मॉल के पास लगी भीड़ के कारण सड़क जाम हो गई। इसका असर यह रहा कि कचहरी पथ भी जाम हो गया। इसके बाद शहर के एकता चौक पर भी भीषण जाम लगा था। इस जाम में सैकड़ों वाहन व हजारों लोग फंसे थे।

वाहन चींटी की तरह रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। जबकि पैदल चलनेवाले राहगीर दाएं-बाएं जिधर से जगह मिल रही थी, निकलने की कोशिश में पसीना बहा रहे थे। दरअसल, समाहरणालय पथ में ही लल्लू भाई के मॉल के ओपनिंग प्रोग्राम में अक्षरा सिंह आ रही हैं। मंच भी बना था। बैरिकेडिंग बनी थी। लेकिन फैंस की भीड़ बैरिकेडिंग पार कर आगे जाने को उतावली थी।

फैंस की भीड़ को पुलिस काबू करने में नाकाम है। आयोजकों ने बताया कि शहर में इतने बड़े मॉल के उद्घाटन में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कुछ देर में कार्यक्रम में पहुंचेंगी।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *