Press "Enter" to skip to content

बिहार: अब दिखेगा पछुआ हवा का असर, आज 5 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार

बिहार में आगामी तीन से चार दिनों में बारिश का दौर खत्म हो सकता है। आज से राज्य में पछुआ आने की संभावना है। जिसका असर बारिश पर पड़ेगा। हालांकि शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

 Bihar Weather:  राज्य में अब दिखेगा पछुआ हवा का असर,  आज 5 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार

मौसम विभाग से रिपोर्ट के अनुसार राज्य का मौसम अब बदल रहा है। राज्य के दक्षिणी पूर्वी भाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया जिला में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। लेकिन, राज्य में उत्तर पछुआ हवा से बहने की संभावना है।  इसके प्रभाव से मिलाजुला कर मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक पटना समेत राज्य के कई जिलों में गुरुवार को कुछ स्थानों पर बारिश हुई।  पछुआ हवा के असर से तापमान सामान्य हो रहा है। दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंड रहती है। आगामी तीन-चार दिनों में ठंड होने के आसार हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *