Press "Enter" to skip to content

BPSC 31वीं न्यायिक सेवा का रिजल्ट जारी, रांची की भावना नंदा बनी टॉपर

बिहार लोक सेवा आयोग ने  सोमवार को 31वीं न्यायिक सेवा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस रिजल्ट में रांची की भावना नंदा टॉपर बनी है। न्यायिक सेवा सर्विस में प्रथम रैंक प्राप्त भावना नंदा ने बताया कि न्यायालय के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे, इस कारण मैं इस क्षेत्र में आयी। मैंने दसवीं सेंट माइकल हाई स्कूल रांची और 12वीं डीपीएस रांची से संपन्न किया। भावना के पिता नवल किशोर नंदा रांची में ऑडिट ऑफिसर हैं। माता पुष्पा नंदा गृहिणी हैं।

Bihar Judicial Service Result toppers:भावना नंदा ने पाई पहली रैंक, किसी ने मां का सपना किया पूरा, तो कोई करना चाहता है सबके साथ न्याय

मां का सपना पूरा, विश्वास नहीं होता मैं जज बनूंगा

न्यायिक सेवा सर्विस में तीसरा रैंक प्राप्त राघव ने बताया कि मेरी मां का सपना पूरा हुआ। मेरे पिता कन्हैया मिश्रा का निध’न जब मैं छोटा था तभी हो गया था। इसके बाद मेरी मां मनोरमा देवी ने काफी मेहनत की। मधुबनी जिले के रहने वाले राघव ने बताया कि मेरी पढ़ाई दिल्ली के रघुवन दयाल जनकल्याण स्कूल से पूरी हुई।

जज बनकर सबके साथ करूंगी न्याय

न्यायिक सेवा सर्विस में पांचवां रैंक प्राप्त पायल मिश्रा ने बताया कि मैंने पहली बार में ही सफलता पाई है। बिहार मधेपुरा जिला की रहने वाली पायल की 12वीं तक की पढ़ाई सुरेंद्र नाथ सेनेटरी स्कूल रांची से हुई। बताया कि मैं पटना हाई कोर्ट तक पहुंचना चाहती हूं। जज बनकर सबके साथ न्याय करना मेरी प्राथमिकता होगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *