Press "Enter" to skip to content

बिहार: 48 घंटों में बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात के आसार, 6 जिलों पर ज्यादा खत’रा

बिहार में पोस्ट मानसून बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। पूरे सितंबर माह में बारिश के बाद अक्टूबर में अब तक रोज  विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। आज सोमवार को बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें छह जिलों में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की चेतावनी दी है।

Bihar Weather:  48 घंटों में बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात के आसार, 6 जिलों पर ज्यादा खतरा

मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि अगले 48 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के साथ व’ज्रपात की संभावना है। इससे जान माल की क्ष’ति हो सकती है।  मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। इस बीच, नेपाल और राज्य के कई जिलों में बारिश की वजह से एक बार फिर बाढ़  पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण और मोतिहारी में हालात बहुत खराब है।

मौसम विभाग की ओर से ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है।  इसके अनुसार बिहार के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम इलाकों में अच्छी बारिश होगी। रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण ,पूर्वी चंपारण, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सहरसा, किशनगंज, सिवान, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी जिलों में अगले 48 घंटों में तेज बारिश होगी।

मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्णिया में लोगों को मौसम से ज्यादा खतरा है।

बताया जा रहा है कि अगले तीन-चार दिनों तक बिहार में बारिश भी हो सकती है।  मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 12 अक्टूबर तक बिहार के  में ठंड दस्तक दे सकती है।  राज्य के सभी जिलों में बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट आएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *