Press "Enter" to skip to content

प्रेम प्रसंग में पि’ट गई पुलिसः बिहार के बेतिया में पंजाब पुलिस पर हम’ला, जानें पूरा मामला

क्रा’इम की एक बड़ी खबर बिहार के बेतिया से है। पश्चिम चंपारण के बेतिया में पंजाब पुलिस पर हम’ला किया गया है। ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस पर हम’ला कर दिया। पुलिस वालों को अपना काम किए बगैर लौटना पड़ा क्योंकि उग्र ग्रामीणों ने उस लड़की को पुलिस से छुड़ा लिया जिसे रिकवर करने पुलिस पंजाब से बेतिया आई थी। घट’ना बगहा पुलिस जिला के बथुवरिया थाना क्षेत्र की है।

मामला प्रेम प्रसंग का है। दरअसल शादी की नीयत से पंजाब की एक लड़की को भगा कर बिहार लाया गया था। वैज्ञानिक अनुसंधान में लड़की का लोकेशन बेतिया के बथुवरिया गांव में  मिला।  मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस पश्चिमी चंपारण पहुंची। सोमवार को बगहा पुलिस के साथ टीम बनाकर पंजाब पुलिस गांव पहुंची।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भगाई गई लड़की को बरामद कर दिया। लेकिन इस पर ग्रामीण गुस्सा हो गए। लोग हंगा’मा करने लगे तो पुलिस लड़की को लेकर लौटने लगी। इस पर उ’ग्र ग्रामीणों ने हंगा’मा तेज कर पुलिस पर ह’मला बोल दिया।

भीड़ में शामिल युवकों ने लड़की को पुलिस से छुड़ा लिया। पंजाब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। घटना में पंजाब पुलिस के एएसआई रवींद्र दुबे व पुलिस बल के जवान आंशिक रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज कराया जा रहा है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *