Press "Enter" to skip to content

नियुक्ति परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग पर कलमबंद ह’ड़ताल कर आयुष चिकित्सक ने जताया आक्रो’श

सोमवार की सुबह से सूबे के आयुष चिकित्सक कलमबंद हड़ताल कर रहे हैं। डॉक्टरों की मांग है कि 3270 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द जारी किया जाए।

नियुक्ति परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग पर अड़े आयुष चिकित्सक, कलमबंद हड़ताल कर जताया आक्रोश

सरकार पर अनावश्यक समय लेने का आ’रोप लगाते हुए आयुष चिकित्सकों ने कहा है कि परीक्षा के समय से हो जाने के बावजूद रिजल्ट में देरी की जा रही है।

डॉक्टरों ने बताया कि इस बार केवल कलमबंद हड़ताल की जा रही है यदि इसके बावजूद परिणाम नहीं जारी किये जाएंगे तो सूबे के सभी आयुष डॉक्टर स्ट्राइक करेंगे।

दर दर भटक रहे मरीज

सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने आए मरीज इधर उधर भटकते रहे। आयुष डॉक्टरों की हड़ताल से इलाज ठप्प रहा। इलाज कराने आए मरीजों ने बताया कि सुबह से ही डॉक्टर कलमबंद हड़ताल कर रहे हैं। डॉक्टर मौजूद तो हैं लेकिन कलमबंद हड़ताल कर रहे हैं।

2021 में आयी थी भर्ती

साल 2021 में BTSC ने आयुष डॉक्टरों के 3270 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया था। भर्ती की परीक्षा भी साल 2022 की शुरुआत में ही हो चुकी है। लगभग 6 महीने से परिणाम जारी न होने के चलते आयुष डॉक्टरों ने कलमबंद हड़ताल की।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *