Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर समेत सूबे में होमगार्ड की बहाली होगी जल्द : डीआईजी अरविंद कुमार ठाकुर

मुजफ्फरपुर: सिकंदरपुर में होमगार्ड लाइन में चल रहे जवानों के बुनियादी प्रशिक्षण का बुधवार को डीआईजी अरविंद कुमार ठाकुर ने निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपने कर्तव्य से अलग पहचान बनाएं।

होमगार्ड बहाली में आधा से अधिक अभ्यर्थियों ने नहीं लिया भाग - Bihar Jamui  General News - होमगार्ड बहाली में आधा से अधिक अभ्यर्थियों ने नहीं लिया भाग

होमगार्ड सह अग्निशमन सेवा के डीआईजी अरविंद कुमार ठाकुर ने कहा है कि लंबे समय से होमगार्ड की बहाली नहीं हुई है। मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में होमगार्ड के जवानों की शीघ्र बड़े पैमाले पर बहाली होगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू है। जवानों को स्मार्ट होमगार्ड बनाया जाएगा। ताकि, विधि-व्यवस्था और भी चुस्त दुरुस्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने होमगार्ड केंद्र परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण सभी के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला समादेष्टा त्रिलोकनाथ झा ने कहा कि विधि व्यवस्था सहित अन्य जगहों पर भी तैनाती के दौरान होमगार्ड के जवान अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन कर रहे हैं।

जवानों के कल्याणकारी कार्यों के लिए विभागीय स्तरों पर भी पहल की कार्रवाई हो रही है। मुजफ्फरपुर में आमजनों के हितकारी कार्यों में भी गृहरक्षा वाहिनी योगदान दे रहे हैं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *