Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में हा’दसा: पुलिस की गाड़ी ने दो युवकों को मा’री ट’क्कर, एक की मौ’त, दूसरा गं’भीर

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के मुज़फ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच-77 स्थित भीखनपुर चौक के समीप देर रात सड़क पार करने के दौरान पुलिस की गाड़ी ने दो भाइयों को जोरदार ट’क्कर मा’र दी। इससे एक की मौके पर मौ’त हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घा’यल हो गया। घट’ना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया। घा’यल अजय कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुजफ्फरपुर | Muzaffarpur - Dainik Bhaskar

मृ’तक की पहचान चुलाई सहनी के पुत्र सुजीत कुमार (17) के रूप में हुई है। वह इंटर का छात्र था। साथ में एक परिवार क्लीनिक में कंपाउंडर का काम भी करता था। सूचना मिलने पर अहियापुर थानेदार विजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद उग्र लोगों को समझाकर शांत कराया गया। श’व को क’ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ट’क्कर मा’रकर भाग निकले पुलिस वाले

मृ’तक के भाई अजय ने बताया कि दवा दुकान से दवा लेने गये थे। दवा लेकर लौटने के दौरान तेज रफ्तार से पुलिस जो मुजफ़्फ़ऱपुर से सीतामढ़ी की ओर जा रही थी, उसी गाड़ी से दोनो को ठोकर लगी। जिसमें सुजीत कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वह खुद घायल हो गया। जख्मी को अस्पताल ले जाने के बदले पुलिस वाले गाड़ी लेकर भाग गए। उसने देखा था की गाड़ी के ऊपर पुलिस वाला लाइट लगा हुआ था। जिससे पता लगा की वो पुलिस की गाड़ी थी।

थानेदार ने नहीं उठाया कॉल

अहियापुर थानेदार को इस घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए कॉल किया गया। लेकिन, उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। SSP जयंतकांत ने बताया की पुलिस गाड़ी से टक्कर लगने की बात सामने आई है। गाड़ी कौन सी थी और किस थाने की। इसका पता कर आगे की कारवाई की जा रही है। मृतक के परिवार को जो उचित मुआवजा होगा। वो प्रक्रिया के तहत मिलेगा। जो दोषी होंगे उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *