बेगूसराय जिले में बीती रात एनएच 31 पर हुए सरक हाद’सा में कार सवार एक युवक की मौ’त हो गयी । कार के ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया के समीप की है।


जहां एन एच 31 पर बेगूसराय की तरफ आ रहे स्विफ्ट कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार ट’क्कर मा’र दी। इस घट’ना में कार सवार दवा विक्रेता की जहां मौ’त हो गई है। वहीं कार का चालक गंभीर रूप से घा’यल हो गया उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि लाखो थाना क्षेत्र के धबौली गांव निवासी 30 वर्षीय बीरबल कुमार अपने साथी के कार से बलिया से अपने घर धबौली की ओर लौट रहा था। लौटने के दौरान बलिया के पास एनएच 31 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल को इलाज के लिए बलिया स्वास्थ्य केंद्र ले गई। पर रास्ते में ही कार सवार बीरबल कुमार की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल उसके चालक को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गई है।

परिजन सदर अस्पताल पंहुचकर शव की पहचान किए है। मृतक बीरबल कुमार मेडिकल लाइन से जुड़ा था। वह दवा को पहुंचाने के साथ-साथ गांव में ही इलाज करने का काम करता था। बीरबल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में मृतक के परिजन और जान पहचान के लोग सदर अस्पताल पहुंचे हुए हैं। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने को आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


















Be First to Comment