केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया। पटना जोन में इस बार 12वीं में 91.20 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली है। जोन से कुल 94 हजार 495 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 86 हजार 181 (91.20 फीएदी ) परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

इसमें बिहार से 90.46 फीसदी और झारखंड से 92.29 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए है। सीबीएसई द्वारा शुक्रवार सुबह नौ बजे 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार रिजल्ट बोर्ड वेबसाइट cbse.gov.in. results.cbse.gov.in के अलावा डिजी लॉकर और उमंग एप पर जारी किया गया है।

बिहार का रिजल्ट
कुल पंजीयन – 56789
छात्र की संख्या – 36341
छात्राओं की संख्या – 20448

परीक्षा में शामिल कुल परीक्षार्थी – 55969
छात्र की संख्या – 35708
छात्राओं की संख्या – 20261

उत्तीर्ण परीक्षार्थी की संख्या – 56529
छात्र की संख्या – 31855
छात्रा की संख्या – 18774

पटना जोन का रिजल्ट
कुल पंजीयन – 95525
छात्र की संख्या – 59365
छात्राओं की संख्या – 36160
परीक्षा में शामिल कुल परीक्षार्थी – 94495
छात्र की संख्या – 58568
छात्राओं की संख्या – 35927

उत्तीर्ण परीक्षार्थी की संख्या – 86181
छात्र की संख्या – 52674
छात्रा की संख्या – 33507













Be First to Comment