दिल्ली से अपने पति की खोज में गया के शेरघाटी पहुंची। यहां उसका सामना जिस सच्चाई से हुआ उसे जानकार उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, महिला का यहां पति के अलावा सौतन और सौतेले बाल-बच्चों से भी सामना हो गया।

धो’खाधड़ी और मा’रपीट की शिका’र बनी भारती देवी नामक महिला ने पिपरपांती मुहल्ले में रहने वाले अपने पति और सौतन समेत अन्य अभियुक्तों के खि’लाफ शेरघाटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। शनिवार को पी’ड़ित महिला ने बताया कि पिपरपांती मुहल्ले के सुरेश कुमार उर्फ रिंकू ने वर्ष 2013 में दिल्ली में उसके साथ शादी की थी।

वह दो महीने पहले तक दिल्ली में उसके साथ परिवार से अलग होकर रह रही थी। उसे नहीं पता था कि शेरघाटी में उसकी पत्नी और बच्चे भी हैं। उसके साथ धो’खाधड़ी की गई थी। जब वह पति की खोज में उसके बताए पते पर शेरघाटी पहुंची तो पता चला कि उसके बच्चे और पत्नी भी हैं।

शेरघाटी में उसे देखकर पति ने उसके साथ गा’ली-गलौ’ज और मार’पीट की। साथ में उसकी पत्नी और बच्चों ने भी मा’रा पी’टा। पी’ड़ित महिला ने अनुमंडलीय अस्पताल में अपना इलाज कराया है। शहर के एक होटल में किराए का कमरा लेकर रह रही है। महिला ने पुलिस में केस भी दर्ज कराया है।


















Be First to Comment