Press "Enter" to skip to content

भोजपुर में प्री मॉनसून की पहली बारिश : आंधी-पानी में कई पेड़ गिरे, घंटों गुल रही बिजली

असानी चक्रवात के अ’लर्ट के बीच वातावरण में अस्थिरता, नमीयुक्त पूर्वा हवा का प्रभाव व तापमान में आंशिक वृद्धि के साथ ट्रफ रेखा गुजरने से भोजपुर में बुधवार की शाम से ही मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। रात में प्री मॉनसून की पहली बारिश मेघ गर्जन के साथ झमाझम हुई। इस दौरान तेज हवा चली।

First rain of pre monsoon in Bhojpur Many trees fell in storm water  electricity was burning for hours - भोजपुर में प्री मॉनसून की पहली बारिश:  आंधी-पानी में कई पेड़ गिरे, घंटों

इससे जहां एक ओर पारा गिरने से भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली, जबकि जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। इसका सर्वाधिक बिजली आपूर्ति पर पड़ा। आरा शहर से लेकर जिले के विभिन्न हिस्सों में बुधवार की शाम से ही गुल बिजली गुरुवार की शाम तक बाधित रही।

आरा शहरी इलाके में पांच घंटे तो ग्रामीण इलाकों में 15 से 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। आरा शहर में फीडर तीन और चार में पेड़ गिरने से बुधवार की रात और गुरुवार को दिन में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। जगदीशपुर इलाके में भी पेड़ व बिजली पोल गिरा।

वहीं जिले के गड़हनी एवं अगिआंव प्रखंडों में सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। सहार एवं बड़हरा प्रखंडों में सबसे कम बारिश हुई है। अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना व्यक्त की गई है। गुरुवार की रात व शुक्रवार को भी तेज हवा, आंधी व मेघ गर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसमें झोपड़ीनुमा घर एवं टिन के शेड व छप्पर उड़ने की आशंका जताई गई है। वहीं प्री मॉनसून की पहली बारिश से खेतों में नमी बन गई है। इससे किसानों को खरीफ फसल की तैयारी के लिए खेतों की जुताई करनी आसान हो जाएगी।इस बारिश से जिले में लत्त्रवाली सब्जियों को भी फायदा हुआ है। हालांकि अब बारिश होने और पानी लगने वाले स्थान पर सब्जियों को नुकसान हो सकता है। आम व लीची की फसल को आंशिक क्षति पहुंची है। जिले भर में हुई झमाझम बारिश के कारण तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार 13 मई को भी तापमान में यथास्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। बुधवार को दिन से ही बूंदाबूंदी की शुरुआत हो गई थी। देर शाम में तेज बारिश शुरू हुई, जो पूरी रात रुक-रक कर झमाझम होती रही।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *