Press "Enter" to skip to content

दूल्हे को धोती-कुर्ता पहनाना चाहते थे दुल्हन पक्ष के लोग, जम’कर हुई पत्थ’रबाजी

एक शादी में जब दूल्हे ने शेरवानी पहनी तो हंगा’मा खड़ा हो गया। मामला मध्य प्रदेश के धार जिले का है। बताया जा रहा है कि दूल्हे के शेरवानी पहनने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने एतराज जताया और फिर पूरा बवा’ल हुआ। इस हंगा’मे के दौरान दोनों पक्ष की तरफ से एक-दूसरे पर प’त्थर फें’के गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस हंगा’मे के दौरान हिं’सा हुई है।

शादी में दूल्हे ने पहनी 'शेरवानी' तो मचा बवाल, धोती-कुर्ता पहनाने पर अड़े दुल्हन पक्ष के लोग; जमकर हुई पत्थरबाजी

मांगबयड़ा गांव में शनिवार को एक शादी में उस वक्त कोहराम मच गया जब दूल्हा शेरवानी पहन कर दुल्हन लाने पहुंचा था। लड़की वालों ने कहा कि आदिवासी परंपरा के अनुसार दूल्हे को शेरवानी नहीं बल्कि धोती-कुर्ता पहनना होगा। परंपराओं का हवाला देते हुए दुल्हन पक्ष के लोगों ने कहा कि शेरवानी में शादी की रस्में नहीं हो सकतीं और दूल्हे को धोती-कुर्ता पहनना ही होगा।

धामनोद पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सुशील यदुवंशी ने मीडिया से कहा है कि धार शहर के रहने वाले सुंदरलाल ने अपनी शादी में शेरवानी पहनी थी। लेकिन दुल्हन के कई रिश्तेदार यह जिद करने लगे कि दूल्हे को शादी की रस्में निभाने के लिए धोती-कुर्ता पहनना होगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जोरदार बहस हुई और फिर हिंसा बढ़ी।

इसके बाद दोनों ही पक्ष की तरफ से पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसके आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 323 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया।

इस घ’टना के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग थाने पहुंच गए और वहां भी इन लोगों ने प्रदर्शन किया। कुछ महिलाओं का दावा था कि पत्थर दुल्हन के कुछ रिश्तेदारों ने फेंके थे, जिसकी वजह से कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन के परिवार के लोग शहर पहुंचे और फिर शादी की रस्मों को पूरा किया गया।

Share This Article
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MADHYA PRADESHMore posts in MADHYA PRADESH »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *