Press "Enter" to skip to content

ईद मुबारक : अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज, रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

आज देश भर में प्रेम और भाईचारे के साथ ईद मनाई जा रही है। राजधानी पटना के साथ बिहार के सभी जिलों में अमन चैन के साथ लोग ईद का त्योहार मना रहे हैं। कोरोना काल के दो साल के बाद खुले में नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी और देश में अमन चैन की दुआएं मांगी। पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज पढ़ी गई जहां पहुंचे सीएम नीतीश कुमार राज्य वासियों को मुबारकबाद दी।

ईद मुबारकः अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज, रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

भभुआ में जिले के सभी प्रखंडों में लोगों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज पढ़ी। सबसे ज्यादा भीड़ शहर के जगजीवन स्टेडियम में दिखी, जहां हाफिज मुस्तकीम की अगुवाई में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। दक्षिण मोहल्ला में मौलाना तैय्यब, ईदगाह में खुर्शीद आलम, पुराना जामा मस्जिद में मौलाना आफताब साहब, बबुरा मस्जिद में मौलाना इनायत हसन ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान अकीदतमंदों ने देश-दुनिया में शांति व अमन की दुआएं मांगी।

जगजीवन स्टेडियम में हाफिज मुस्तकीम ने कहा कि अल्लाह ने हमें ईद का पर्व इनाम के रूप में दिया है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि ईद की खुशी मना रहे हैं तो पड़ोसी भी उसमें शामिल हो और वह भूखा- प्यासा और बिना वस्त्र के ना रहे। मजलूमों और गरीबों तथा लाचारों की मदद करने का ही नाम ईद है। इसमें जकात, सदका, फितरा देने की परंपरा रही है, जिसका निर्वहन किया जाना चाहिए। जगजीवन स्टेडियम में इदैन इंतजामिया कमेटी की देखरेख में नमाज पढ़ने का प्रबंध किया गया था।

Eid Prayers sought by blessings of peace in country - BIHAR: ईद की नमाज में  मांगी मुल्क में अमन चैन की दुआएं

अररिया में कड़ी सुरक्षा के बीच शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मुस्लिम भाईयों ने ईद उल फितर यानी ईद का त्योहार मना रहे हैं। सुबह में रोजेदार मुस्लिम भाईयों ने मस्जिद व ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा की। इस दौरान रोजेदारों ने मुल्क के अमन-चैन की दुआएं मांगी। बच्चों ने भी नमाज पढ़कर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। हिन्दू भाईयों ने मुस्लिम भाईयों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। साल 2020 व 2021 में कोरोना महामारी के कारण मुस्लिम भाईयों ने ईदगाह में ईद का नमाज बढियां से अदा नही कर सके थे। लेकिन इस बार बढियां से हुआ।

नमाज के बाद बच्चे अपने अपने अभिभावकों के साथ ईदगाह मैदान में लगे मेले का लुत्फ उठाया। बच्चों ने बैलून सहित अन्य सामान खरीदे। बच्चों के चेहरे पर खुशी की चमक देखते बनती थी। किशनगंज में  खुशनुमा मौसम के बीच ईद-उल-फित्र की नमाज अदा की गई। किशनगंज शहर के बाजार फल चौक स्थित घास पट्टी मस्जिद  में सुबह 7:30 में एवं अंजुमन इस्लामिया एवं मोतीबाग कर्बला ईदगाह 8:30 में ईद की नमाज अदा की गई। सुबह से अकीदतमंद मस्जिद और ईदगाह पहुँचने लगे थे। रोजेदारों ने देश मे अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी। ईद को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

प्रखंड में  मुस्लिम भाइयो ने ईद उल फितर यानी ईद की नमाज अदा की। सुबह से ही मुस्लिम भाई मस्जिद व ईदगाह पहुचकर ईद की नमाज़ अदा की।  इस दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगी। बच्चों ने भी नमाज पढ़कर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कोरोना की वजह से 2 वर्ष बाद अकीदतमंदों में ईद की नमाज के बाडक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। फारबिसगंज के करबला मैदान में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने पढ़ी नमाज मंगलवार की सुबह फारबिसगंज करबला  मैदान में नमाज के लिए रोजेदार उमड़ पड़े। बताया गया कि एक लाख से ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम भाईयों ने ईद की नमाज पढ़ी। दो वर्षों के बाद आयोजित सार्वजनिक नमाज में उमड़ी लोगों की भीड़। मेला से दृश्य। भीड़ नियंत्रण में पुलिस प्रशासन की छूटे पसीने। एसडीओ, एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा। नमाजियों के दीदार में बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *