प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार और झारखंड के भाजपा सांसदों से नाश्ते पर मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने सांसदों से उनके अनुभव पूछे। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आरके सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, निशिकांत दुबे समेत 24 से अधिक सांसद मौजूद रहे।
बैठक के बाद बिहार के सांसद प्रदीप सिंह ने बताया कि पीएम मोदी ने चार राज्यों में पार्टी की हालिया जीत के प्रभाव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री हमसे एक परिवार के अभिभावक की तरह मिलते हैं। वह पहले प्रधानमंत्री हैं जो अपने सांसदों से अक्सर मिलते हैं।” प्रदीप सिंह ने यह भी बताया कि पीएम मोदी सभी राज्यों के सांसदों से एक-एक कर मुलाकात कर रहे हैं। बिहार के सांसद ने कहा कि वैसे तो यह भी एक आम बैठक थी लेकिन हमने वहां नाश्ता किया और एक ग्रुप फोटो क्लिक की।
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने सांसदों से ताजा राजनीतिक घट’नाक्रमों पर बातचीत की। बैठक में नड्डा की मौजूदगी पर सिंह ने कहा, “जब पार्टी के सांसद प्रधानमंत्री के साथ बैठक कर रहे हैं तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का होना स्वाभाविक है।
सिंह ने यह भी बताया कि सांसदों ने अपना परिचय दिया और पीएम मोदी के साथ अपने अनुभव साझा किए। बैठक बहुत छोटी और सिर्फ शि’ष्टाचार भेंट थी। पीएम मोदी अक्सर संसद सत्र के दौरान अलग-अलग राज्यों के सांसदों से मिलते हैं। इससे पहले बजट सत्र के दौरान भी उन्होंने कई राज्यों के सांसदों से मुलाकात की थी।
पीएम मोदी इन बैठकों में गैर-राजनीतिक मुद्दों पर अधिक बात करते हैं, ज्यादातर सांसदों को और अधिक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने उत्तर पूर्व, उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों के सांसदों के साथ बातचीत की थी।

पीएम मोदी ने नाश्ते पर बिहार और झारखंड के सांसदों से मुलाकात की……
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- नहाने के दौरान तीन लड़के गड्ढे में डू’बे, दो की मौ’त; एक की हा’लत गं’भीर
- मुजफ्फरपुर में टावर चौक के पास संदि’ग्ध हालत में मिला युवक की श’व, जांच में जुटी पुलिस
- सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित
- शादी के दो महीने बाद मायके में नवविवाहिता की ह’त्या, पुराने बॉयफ्रेंड पर शक; जंगल में श’व मिलने से सनसनी
- गंगा में नहाने गए 3 लड़के अचानक डू’बे! आदिलपुर घाट पर मचा हड़कं’प, SDRF की तलाश जारी
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
- हथियारों के साथ 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, लौट आए मुख्यधारा में
- भगताइन ने समस्या दूर करने के नाम पर बच्ची की बलि देने की दी सलाह
- नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में बंद रहा बाजार
- घूस लेते सरकारी कर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, छापेमारी से मचा हड़कंप
- “चुनाव का समय है, लोग आएंगे बहकाने, लेकिन बहकावे में नहीं आना है”
More from NationalMore posts in National »
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा, ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल ने बनाया दिन खास
- सिक्किम टनल हा’दसा: अबतक 10 श्रमिकों की मौ’त, 27 के फं’से होने की आशंका, PM मोदी ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा
- यूपी-बिहार सीमा पर अचानक बढ़ी सख्ती, कई रास्ते बंद! जानिए क्या है पूरा मामला
- नई फिल्म नीति का बड़ा असर.. बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ!
- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा डिजिटल संबल, दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न
More from PoliticsMore posts in Politics »
- सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, सीएम सम्राट बोले- ‘अखंड भारत का सपना पूरा करना हमारी जिम्मेदारी’
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में फिसली LJP(R) विधायक की जुबान, 15 अगस्त को बोलने लगे ‘26 जनवरी’
- बिहार में बढ़ते अपरा’ध और छात्रों की समस्याओं को लेकर आज पप्पू यादव करेंगे पटना में भूख हड़ताल
- विधानसभा से विधान परिषद तक लहराया तिरंगा, प्रेम कुमार और अवधेश नारायण सिंह ने फहराया झंडा; गूंजा राष्ट्रगान
- स्वतंत्रता दिवस 2026: पीएम मोदी का ‘सप्तधारा’ मंत्र! 5-7 साल में बदल जाएगी भारत की तस्वीर, जानिए वो 7 शक्तियां




















Be First to Comment