Press "Enter" to skip to content

खेसारी की नई फिल्म “दुल्हनिया लंदन से लाएंगे” का फर्स्ट लुक हुआ आउट, देखें

यशी फिल्म्स प्रस्तुत और ज़वाबा एंटरटेनमेंट की फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फ़िल्म का फर्स्ट लुक बेहतरीन है, जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हो रहा है। ए पिक्टोरियल प्रोडक्शन की इस फ़िल्म में सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, मधु शर्मा और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज के साथ नज़र आने वाले हैं।

dulhaniya london se layenge first look: khesari lal yadav grace rhodes  madhu sharma most awaited bhojpuri film dulhaniya london se layenge first  look is out now- खेसारी लाल यादव की आनेवाली भोजपुरी

फ़िल्म के पोस्टर में भी वे इन दोनों के साथ ही नज़र आ रहे हैं। पोस्टर की डिजाइनिंग एकदम अलग अंदाज में की गई है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित भी करती है।फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ के निर्माता अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय और समीर आफताब हैं, जबकि फ़िल्म के संगीतकार, लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फ़िल्म के फर्स्ट लुक को लेकर अभय सिन्हा ने बताया कि यह पारिवारिक मूल्यों और भोजपुरी के संस्कारों के साथ सात समंदर पार दुनिया के सबसे पुराने शहर लंदन में बनी है।

दुल्हनिया लंदन से लाएंगे' का फर्स्ट लुक वायरल, स्वैग में नजर आये Khesari  Lal Yadav - Khesari Lal Yadav s film dulhaniya london se laenge first look  viral tmovb - AajTak

फ़िल्म जरूर यूके में बनी, लेकिन कहानी अपनी माटी की है। वहीं, रजनीश मिश्रा ने कहा कि फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ मेरी कहानी है, जो भोजपुर से लंदन तक सबको साथ लेकर चलने वाली है।आगे कहा कि हमने हमेशा एक ऐसी फिल्म का निर्माण किया है, जिसका क्लास भी हो और मास को भी पसंद आए। हम एक ही जगह रुके नहीं रह सकते और प्रयोगात्मक नैरेटिव सेट करना मुझे अच्छा लगता है, जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया। यह फ़िल्म भी उसी कड़ी का हिस्सा है। संगीत से संवाद तक सब कुछ देशी और सुग्राह्य है। दर्शकों को फ़िल्म में बहुत मजा आने वाला है।उन्होंने बताया कि फ़िल्म के यूके प्रोड्यूसर विपुल शर्मा हैं। लिरिक्स आशुतोष तिवारी, अजित हलचल, रजनीश मिश्रा का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और रिकी गुप्ता का है। रिलीज रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट-निशांत उज्ज्वल करेंगे। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from LatestMore posts in Latest »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *