सीतामढ़ी : जिले में चोरों के हौसले बुलंदी पर हैं। हालांकि, इन चोरों पर नकेल कसने में पुलिस नकारा साबित हो रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है।

ताजा मामला जिले के मोहनपुर गांव स्थित पूर्व मंत्री बिहार सरकार और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल डॉ. रामचंद्र पूर्वे के घर का है। चोरों ने उनके ही घर पर हाथ साफ कर दिया है।

पुलिस के अुनसार, घर का ताला तोड़ चोर अंदर घुसे और गोदरेज में रखे हुए सभी सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय डॉ. पूर्वे के परिवार के लोग दीपावली की छुट्टी में घर से बाहर अपने गांव गए हुए थे।



























Be First to Comment