सीवान : जिले में अभी-अभी आपसी विवाद में फायरिंग की घटना हुई। इस दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गयी। इससे गांव में कोहराम मचा है।

घटना आंदर थाना क्षेत्र के कुसैरा मीरपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश की वजह से आपसी विवाद तूतू-मैंमैं हुई। धीरे-धीरे बात बढ़ गई। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग शूरू कर दी।

इस दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गयी। फिलहाल दोनों के शवों के पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। इधर, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस के अनुसार, मामले के सभी आरोपी घर से फरार हैं।

























Be First to Comment