Press "Enter" to skip to content

वैशाली : बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली

वैशाली : जिले में बेखौफ हो चुके अपराधियों ने बुधवार को फिर एक घटना को अंजाम दे दिया। इधर, पुलिस ने भी रूटीन कार्य की तरह मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना सदर थाना इलाके में एनएच 22 पर हुई। अपराधियों ने युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल युवक सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा था।

घायल युवक अमरेश राम भगवानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। यह घटना तब हुई जब वह अपने भाई को हाजीपुर रेलवे स्टेशन छोड़ कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

घटना के बाद सदर थाना की पुलिस युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। सदर एसडीपीओ राघव दयाल मौके पर दल बल के साथ पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *