Press "Enter" to skip to content

पटना : उपचुनाव में जाप ने कांग्रेस का किया समर्थन

जाप प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बिहार विधान सभा की दो सीटों पर चल रहे उपचुनाव में कांग्रेस को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है।

उन्होंने बताया कि हमारी कोर कमिटी की बैठक में ये पता चला कि कांग्रेस की तरफ से समर्थन की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम बिहार कांग्रेस के प्रभारी का धन्यवाद करते हैं।

प्रेसवार्ता में जाप प्रमुझ पप्पू यादव ने कहा बिहार और देश की जो स्थिति है, इसमें कांग्रेस बेहतर लड़ाई लड़ रही है। यूपी और बॉर्डर इलाके में भी कांग्रेस काफी मेहनत कर रही है। इसलिए देश हित और बिहार की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने जो गम्भीरता दिखाई है। इसमें हमारी पार्टी की ओर से उसे शत प्रतिशत सहयोग दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने निर्णय लिया है हर परिस्थिति में हम बिहार में कांग्रेस के साथ है। पूर्व सांसद ने विपक्षी राजद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि इतना कमजोर विपक्ष और बहुरूपिया हमने कहीं नहीं देखा है। विपक्ष को मछली मारने और धान के खेत में जाने से फुर्सत नहीं है।

पूर्व सांसद ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। पप्पू यादव ने कहा कि कश्मीर मामले में केंद्र और बिहार सरकार चुप है। हम बिहार के लोगों को देश भर में गाली और अपमान मिलता है। महाराष्ट में हम पीटे जाते हैं, दिल्ली और मिजोरम जैसे राज्यो में भी हमारी पिटाई की जाती है। अब तो हमारी लाशें लौट कर आ रही हैं।

Share This Article
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *