Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : पीएनबी की मैनेजर ने ससुराल वालों पर लगाया अपहरण कर पिटाई का आरोप

बेगूसराय में पंजाब नेशनल बैंक की महिला वरीय शाखा प्रबंधक ने अपने पति और ससुराल वालों पर अपहरण कर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है।

दरअसल जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा की रहने वाली निक्की सिंह नावकोठी में पंजाब नेशनल बैंक में वरीय शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। इनका आरोप है कि 18 तारीख को जब वे ड्यूटी जा रही थीं, तभी उनके पति डॉ अरविंद कुमार सिंह ने अपने साथियों के साथ इनका अपहरण कर लिया और समस्तीपुर जिले में ले जाकर एक घर में इनके साथ बेरहमी से पिटाई की।

मैनेजर के शरीर पर पिटाई के निशान आज भी इनके साथ जुल्म की कहानी कह रहे हैं। निक्की सिंह के पूरे शरीर पर चोट के गहरे निशान मौजूद हैं।

निक्की सिंह का आरोप है कि उनकी शादी के 21 साल हो गए हैं। शादी के बाद से ही इनके पति का कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध रहा है। इसका वे विरोध करती रही हैं। इसी विरोध की वजह से इनके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।

निक्की सिंह ने अपने पति और देवर समेत चार लोगों पर रतनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उनका आरोप है कि अपहरण के बाद पुलिस को भी सूचना दी गई थी, इन्हें नशे की सुई देकर बेहोश रखा गया था। बाद में होश में आने पर किसी तरह अपने परिजनों को लोकेशन भेजा, जिसके बाद वह वापस लौटी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *