बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर दूध सेंटर के संचालक पिता-पुत्र को घर पर चढ़कर चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव की है।

बताया जाता है कि बरियारपुर गांव निवासी उमाशंकर सिंह अपने घर पर दूध सेंटर चलाते हैं। घायल उमा शंकर सिंह का आरोप है कि उसके पड़ोस का बदमाश दुर्गेश कुमार 5 लाख रुपए रंगदारी मांग रहा था और नहीं देने पर हत्या की धमकी दी थी।

जब उन्होंने रंगदारी नहीं दी तो दुर्गेश अपने दो साथियों के साथ मंगलवार सुबह उनके घर पर पहुंचा और पिता पुत्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल पिता पुत्र का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि दुर्गेश कुमार एक अपराधी है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।























Be First to Comment