बेगूसराय में शराबबंदी के वाबजूद शराब तस्कर लगातार शराब की तस्करी कर रहे हैं, बल्कि इसे अलग-अलग तरीकों से बेच भी रहे हैं। बेगूसराय में कोल्ड ड्रक्िंस दुकान की आड़ में शराब बेचने का खुलासा हुआ है।

मामले का खुलासा उत्पाद विभाग के टीम ने किया है। टीम ने शराब के साथ शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल एक्साइज विभाग को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के अशोकनगर पोखरिया वार्ड नंबर 37 में एक कोल ड्रक्िंस की दुकान की आड़ में शराब की बिक्री की जा रही है।

इसी सूचना पर एक्साइज विभाग की टीम ने दुकान और दुकान के पीछे उसके घर पर छापेमारी की, जहां से 77 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी। पुलिस ने शराब कारोबारी विशाल कुमार उर्फ अजय कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।
























Be First to Comment