Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार किया जख्मी

बेगूसराय में मंगलवार की रात आपसी रंजिश में अपराधियों ने घर पर फायरिंग की। इस दौरान दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव की है।

बताया जाता है कि मटिहानी गांव निवासी सचिन कुमार और रंजीत सिंह अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही संतोष कुमार और संतोष सिंह पहुंचे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

यह देख संतोष ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सचिन कुमार को कमर के नीचे चार गोलियां लगी हैं। रंजीत सिंह के भी हाथ में दो गोलियां लगी हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर मटिहानी थाना पुलिस ने घेराबंदी कर संतोष कुमार को हिरासत में ले लिया है।

बताया जाता है कि नगर थाने में घायल सचिन कुमार शराब के एक मामले में वांटेड भी है। फिलहाल सचिन को हिरासत में लेकर पुलिस की देखरेख में इलाज करवाया जा रहा है। बताया जाता है कि आपसी रूपये के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

 

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *