Press "Enter" to skip to content

पटना : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निजी आवास को चोरों ने बनाया निशाना

राजधानी में चोरों की हिमाकत कुछ अधिक ही बढ़ गयी है। अब चोरों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के निजी आवास को अपना निशाना बनाया है।

मामला पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित कौटिल्य नगर का है, जहां काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के आवास में बीती देर रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है श्री झा फिलहाल दिल्ली में हैं। हालांकि, उनके परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे।


परिवार के सभी लोग रात करीब 11 बजे अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। इस दौरान श्री झा के कमरे को ही चोरों ने खंगाल दिया।

परिजनों ने बताया कि सुबह जब दरवाजा खोलने की कोशिश की तो अंदर से बंद मिला। इसके बाद दरवाजे को धक्का मार कर तोड़ा गया तो पाया कि अलमीरा खुला है और कमरे का सामान बिखड़ा पड़ा है।

इस दौरान ड्यूटी में तैनात हाउस गार्ड को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि चोर चारदीवारी फांद कर और खिड़की का ग्रिल तोड़ कमरे में घुसे। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल एयरपोर्ट थाना की पुलिस चोरी के मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *