Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : जदयू में नए कार्यकर्ताओं की तैयार होगी फौज

गोपालगंज में जदयू कार्यकर्ताओं की नई फौज तैयार करने को लेकर पार्टी कार्यालय में बैठक की गयी। बैठक में जदयू सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सुमन, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय सचिव रामसेवक सिंह, व जिला प्रभारी के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार के द्वारा पिछले 16 सालों में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका फायदा आमजन को हो रहा है।

ऐसी कुल 542 योजनाओं का उनके द्वारा शुभारंभ और क्रियान्वयन किया गया। जिसको जन जन तक बात को पहुंचाने के लिए अब जदयू कार्यकर्ताओं की एक नई फौज तैयार की जाएगी।

डॉ आलोक कुमार सुमन ने कहा कि प्रत्येक गांव में 10 – 10 कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे। इन कार्यकर्ताओं का नाम और मोबाइल नंबर प्रदेश कार्यालय में दर्ज होगा। जहां से उन्हें समय-समय पर संगठन की मजबूती को लेकर और आम लोगों को जागरूक करने को लेकर दिशा निर्देश दिया जाएगा।

नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका आमजन को लाभ मिल रहा है। इन्हीं सारी चीजों की जानकारी देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव में लोगों के घरों तक जाएंगे। और उन्हें सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *