Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : प्रधानमंत्री के जन्मदिन सप्ताह पर रक्तदान

गोपालगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सप्ताह के मौके पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में भाजयुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं और युवाओं ने ब्लड डोनेट किया।

भाजयुमो नेता रितेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गोपालगंज में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस जन्मदिन के मौके पर साप्ताहिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके तहत मंगलवार को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया।

गोपालगंज के भाजपा एमएलसी आदित्य नारायण पांडे ने कहा कि पीएम मोदी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में देश लगातार सर्वोच्च शिखर पर पहुंच रहा है।

उनके जन्मदिन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। इसको लेकर भाजयुमो के दर्जनों युवाओं ने सदर अस्पताल में ब्लड डोनेट किया। इससे जरूरतमंदों को रक्त की कमी पूरा हो सकेगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *