मधुबनी : रहिका प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को सदर एसडीओ अश्वनी कुमार और सदर डीएसपी राजीव कुमार ने पोलिंग बूथों का स्थल निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र के रहिका, सौराठ, हुसैनपुर, सतलखा सहित विभिन्न पंचायतों के दर्जनों पोलिंग बूथों पर पहुंचकर शौचालय विद्युत, सड़क आदि व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। गावों में जाकर शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर अपील भी की।

एसडीएम अश्वनी कुमार ने कहा शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर हैं।

सभी लोग प्रशासन की मदद करें। इस दौरान थानाध्यक्ष अरुण कुमार, सीओ रामप्रवेश प्रसाद, सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार समेत अन्य मौजूद थे।






















Be First to Comment